फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   folk singer Narendra singh Negi discharged from hospital

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रशंसकों में उत्साह 

Sun, 09 Jul 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
folk singer Narendra singh Negi discharged from hospital

सचमुच ये किसी सपने के सच होने सरीखा था। दस दिन पहले नेगीदा स्ट्रेचर पर दिखे थे। असहाय, जिंदगी और मौत से जंग लड़ते। दिल पर खंजर चुभने से कम अहसास न था।

विज्ञापन


मगर शनिवार को व्हील चेयर पर विक्ट्री साइन बनाते जैसे ही नेगीदा दिखे, तो मानो पहाड़ पर बसंती बयार बह निकली। बुरांस के रंग और गहरे हो गए। मौल्यार आ गया।
विज्ञापन


लाखों लोगों के हाथों का दुआ के लिए उठना फलीभूत हुआ। हार्ट अटैक पड़ने के दस दिन बाद मैक्स हॉस्पिटल से नेगीदा डिस्चार्ज हो गए। हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद अपने पहले बयान में नेगीदा ने जो कहा, वह सौ फीसदी सच ही है। नेगीदा ने कहा-प्रशंसकों की बदौलत उन्होंने एक बड़ी जंग जीत ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड रत्न प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की सेहत अब ठीक है। नेगी दा चंदन विहार कंडोली स्थित अपने घर लौट आए हैं। इस दिन का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था।
 

प्रशसंकों में म‌िलने का उत्साह

folk singer Narendra singh Negi discharged from hospital

नेगीदा के स्वस्थ होकर घर लौटने का लोगों को उनके फेसबुक एकाउंट से जानकारी मिली। इसके बाद नेगीदा की सेहत की जानकारी लेने, उन्हें देखने के लिए लोग परिजनों से संपर्क करते रहे।

बड़ी संख्या में लोग घर भी पहुंचे। नेगीदा को 28 जून को दोपहर में सीने में दर्द की शिकायत पर सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्थिति नहीं संभली, तो फिर उन्हें मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया था।

नेगी दा के पुत्र कविलाश नेगी के मुताबिक, उनके पिता का स्वास्थ्य अब पहले से काफी बेहतर है। डाक्टरों ने उन्हें घर पर कुछ दिन आराम करने और बाद बीच-बीच में अस्पताल आकर चेक अप कराते रहने की सलाह दी है। हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और हार्ट में स्टंट डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed