फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   folk singer kabootri devi passed away

हेलीकॉप्टर नहीं मिलने से उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका कबूतरी देवी का निधन

Sun, 08 Jul 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
folk singer kabootri devi passed away
kabootri devi

उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका कबूतरी देवी (74) का शनिवार को हृदय गति रुकने से जिला अस्पताल में निधन हो गया है।

विज्ञापन


उनके निधन का समाचार मिलते ही अस्पताल में लोक संस्कृति, साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा लग गया। दोपहर बाद रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटी हेमंती ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। 

सुर साम्राज्ञी कबूतरी देवी को बृहस्पतिवार रात स्वास्थ्य खराब होने पर करीब एक बजे उनके घर क्वीतड़ से मनोज कुमार, हरिराम और प्रमोद सिंह जीप में अड़किनी तक लाए। यहां से एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. एसएस कुंवर की देखरेख में आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। उनका दिल पंप नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

 

लोकगायिका को इमरजेंसी में रखा गया था

folk singer kabootri devi passed away
मौत की खबर से कबूतरी देवी के परिजन और प्रशंसकों में शोक की लहर
शुक्रवार दोपहर उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन हेलीकॉप्टर की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें अस्पताल में ही रोका था।

डॉ. कुंवर ने बताया कि शनिवार सुबह उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद सुबह 10.25 बजे कबूतरी देवी ने अंतिम सांस ली। कबूतरी देवी की दो बेटियां और एक बेटा है।

बेटा भूपेंद्र मुंबई में रहता है। रामेश्वर घाट में कबूतरी देवी की बेटी हेमंती ने ग्रामीणों और संस्कृति प्रेमियों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में मां की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हेमराज बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, प्रकाश रावत, प्रकाश जोशी, नरेंद्र सौराड़ी और क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन समेत तमाम लोग मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed