फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fog and Frost Warning in uttarakhand for two days

सावधान! इन जिलों में अगले 72 घंटे छाया रहेगा घना कोहरा, पाला पड़ने से बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Fri, 15 Dec 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Dec 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
fog and Frost Warning in uttarakhand for two days

प्रदेश में अगले 72 घंटे पाले और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। आने वाले समय में यह ठंड शीतलहर का रूप ले सकती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन ठंड का असर जारी रहा। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ जगहों पर सूरज तो निकला, लेकिन ठंडी हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया। सुबह भारी कोहरे से मैदानी इलाकों में देर से सूरज नजर आया। धूप की गर्माहट भी अपेक्षाकृत कम थी।

विज्ञापन

इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर

fog and Frost Warning in uttarakhand for two days

दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में भी सुबह के वक्त घना कोहरा और हल्की हवाओं से मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में अगले 72 घंटे कोहरा और पाले का प्रकोप बढ़ेगा।

उत्तराखंड के हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में 72 घंटे कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 72 घंटे पाला पड़ेगा। कोहरे और पाले की वजह से प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। शुक्रवार को ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed