फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fog and frost brought down the mercury

Dehradun News: कोहरे-पाले से गिरा पारा, हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 30 Dec 2025 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fog and frost brought down the mercury
उत्तराखंड में सर्दियों की बारिश की बेरुखी के चलते सूखी ठंड परेशान कर रही है। कुछ दिनों के अंतराल में कोहरा-पाला और सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। जिसके चलते दिन पर्वतीय इलाकों की तुलना में मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन




आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 14 डिग्री रहा। इसके उलट पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री इजाफे के साथ 19.5 और नई टिहरी का भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.9 डिग्री रिकॉर्ड किया। सुबह से ही मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा और देर शाम तक कोहरा घना होने के साथ पाला गिरने और शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed