{"_id":"57b939bd4f1c1b8f636ec46c","slug":"flowers-valley-seen-in-char-dham-yatra-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चारधाम मार्ग पर दिखेंगी फूलों की घाटियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चारधाम मार्ग पर दिखेंगी फूलों की घाटियां
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा मार्ग को हादसों से सुरक्षित करने के साथ ही इसे खूबसूरत बनाने की रणनीति केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने बदली है।
विज्ञापन
पहले चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ पेड़ लगाए जाने की योजना थी, लेकिन अब यहां फूलों की घाटियां बनाई जाएंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की मिट्टी की किस्म और गुणवत्ता के लिहाज से यहां फूल लगाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के साथ करार किया जा रहा है।
विज्ञापन
चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के 12 हजार करोड़ बजट की एक फीसदी धनराशि मार्ग के दोनों तरफ पौधारोपण के लिए निश्चित की गई है। चारधाम मार्ग पर कौन से पौधों का रोपण किया जाए, इसके लिए परियोजना के जिम्मेदारों ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से पेड़ों के नामों की सूची मांगी थी।
विज्ञापन
इसके लिए एफआरआई से करार भी किया जा रहा था। लेकिन, अब कें द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने अपना इरादा बदल दिया है। अब राजमार्ग के दोनों तरफ फूल लगाए जाएंगे। इससे एफआरई के बजाए भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के साथ करार किया जा रहा है।
चारधाम रूट की मिट्टी की किस्मों और यहां जल उपलब्धता की स्थिति की जांच मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान करके बताएगा कि किन प्रजातियों के फूल यहां लगाए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के साथ ही यहां फूल लगने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। संस्थान के अधिकारियों के साथ एमओयू के लिए चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के अधिकारियों की दो राउंड बैठक हो चुकी है।
पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों पर पेड़ लगाने की योजना थी। अब यहां खूबसूरत, मन को तरोताजा करने वाले फूल लगेंगे। इस संबंध में भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के साथ एमओयू साइन किया जा रहा है।
- पीके मौर्या, परियोजना निदेशक, चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना