फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flowers bloom in the gardens prepared by women Fulwari in Pauri Garhwal Uttarakhand News in hindi

Pauri Garhwal: रंग लाई मेहनत... मातृशक्ति ने ठानी तो शहर में दिखा बड़ा बदलाव, वीराने में खिल उठे फूल

Sat, 02 Nov 2024 05:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

महिलाओं ने संगठित होकर पांच माह पूर्व पौड़ी शहर के विभिन्न जगहों में उगी झाड़ियों को काटने का बीड़ा उठाया था। शहर में जगह-जगह फैली झाड़ियों के चलते गुलदार आसानी से उनमें छुप रहा था। 

विज्ञापन
Flowers bloom in the gardens prepared by women Fulwari in Pauri Garhwal Uttarakhand News in hindi
महिलाओं के प्रयास से वीराने में खिल उठे फूल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला मुख्यालय पौड़ी में मातृशक्ति ने ठानी तो शहर की फिजा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। महिलाओं की मेहनत से ऐसे स्थान पर फुलवारी खिल उठी है। जहां कूड़ा पसरा रहता था और झाड़िया उगी रहती थी। वहां कोई नहीं जाना चाहता था, लेकिन अब वहां हरकोई जा रहा है।

विज्ञापन


मातृशक्ति की मेहनत को विधायक पौड़ी सम्मान से नवाज चुके हैं। गौ आयोग के अध्यक्ष, महिला आयोग की अध्यक्ष, डीएम पौड़ी शहर में हुए इस परिवर्तन की जमकर सराहना करने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दे चुके हैं। 
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी के नेतृत्व में कुछ महिलाओं ने संगठित होकर पांच माह पूर्व पौड़ी शहर के विभिन्न जगहों में उगी झाड़ियों को काटने का बीड़ा उठाया था। शहर में जगह-जगह फैली झाड़ियों के चलते गुलदार आसानी से उनमें छुप रहा था। जिससे शहर में दशशत का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों को काटने के बीड़ा उठाया
इसके बाद राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, निकिता, रजनी नेगी, मंजू, साधना, हर्षी रावत, रेवती रावत, बीना असवाल, अंजली बिष्ट, दुर्गा, रेखा, बबीता पटवाल आदि महिलाओं ने संगठित होकर शहर में जगह-जगह उगी झाड़ियों को काटने के बीड़ा उठाया। इन महिलाओं ने बिना किसी सरकारी मदद के श्रमदान से हर रोज झाड़ियों को काटने का कार्य शुरू किया।

फिर ऐसे स्थानों में गेंदे आदि के फूल लगाने शुरू किए। आज इन महिलाओं की मेहनत रंग लाई। जिला अस्पताल के समीप, टीआरएच के समीप सहित अन्य स्थानों पर फूल खिल उठे हैं। महिलाओं की इस पहल पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी बीते 23 अक्तूबर को को पुष्टवाटिका बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Chamoli:  ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर मे नाबालिग ने अपने ही घर में कराई लाखों की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार

गौ आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अणथ्वाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल व डीएम पौड़ी डा. आशीष चौहान महिलाओं की मेहनत से खिली फुलवारियों का निरीक्षण कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed