फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flood threat forecast issued in many districts Uttarakhand Weather News Update

Uttarakhand Weather: चमोली, देहरादून सहित कई जिलों में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी, 24 घंटे के लिए अलर्ट

Mon, 18 Aug 2025 08:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Aug 2025 08:29 AM IST
सार

प्रदेश के चमोली, देहरादून सहित कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर बारिश के चलते आज भी कई सड़कें बंद हैं। बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह मलबा आया है।

विज्ञापन
Flood threat forecast issued in many districts Uttarakhand Weather News Update
गदेरे उफान पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने रविवार को आगामी 24 घंटे में बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 187 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह मलबा आ गया है। जिससे छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 187 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 104 सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ जिले में धारचुला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से बड़े पत्थर आ गए हैं। इससे राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद है। घटियाबगढ़-लिपूलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आ गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली में एक राष्ट्रीय और दो राज्य मार्ग, पौड़ी में एक राष्ट्रीय और एक राज्य मार्ग, उत्तरकाशी में दो राष्ट्रीय राजमार्ग, टिहरी में दो राज्य मार्ग मलबा आने से बंद हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: भराड़ीसैंण विधानसभा में पहली बार होगा पेपरलेस सत्र, सदन में दिखेगा बदलाव; सचिवालय ने कीं तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में इतनी सड़कें हैं बंद
बारिश के बाद मलबा आने से अल्मोड़ा जिले में पांच, बागेश्वर में 15, चमोली 21, देहरादून में आठ, नैनीताल पांच, पौड़ी में 31, पिथौरागढ़ में 28, रुद्रप्रयाग में 23, टिहरी में 13, ऊधमसिंह नगर में चार एवं उत्तरकाशी जिले में 34 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed