फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Paperless session will be held for the first time in Bhararisain Vidhan Sabha

Dehradun: भराड़ीसैंण विधानसभा में पहली बार होगा पेपरलेस सत्र, सदन में दिखेगा बदलाव; सचिवालय ने कीं तैयारियां

Mon, 18 Aug 2025 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा भूपेंद्र राणा, देहरादून
भूपेंद्र राणा, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 05:39 AM IST
सार

राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लीकेशन (ई-नेवा) के तहत किए गए डिजिटाइलेशन कार्य से इस बार सभामंडप में काफी व्यवस्थाओं में बदलाव नजर आएगा।

विज्ञापन
Dehradun: Paperless session will be held for the first time in Bhararisain Vidhan Sabha
गैरसैंण विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में पहली बार पेपरलेस सत्र होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लीकेशन (ई-नेवा) के तहत किए गए डिजिटाइलेशन कार्य से इस बार सभामंडप में काफी व्यवस्थाओं में बदलाव नजर आएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लीकेशन (ई-नेवा) के माध्यम से विधानसभाओं को डिजिटाइजेशन किया गया है। प्रदेश में इसकी शुरुआत देहरादून स्थित विधानसभा में फरवरी 2025 में हुए बजट सत्र से पेपरलेस सत्र की गई थी। भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के काम चलने के कारण प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया था। अब काम पूरा होने के बाद मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जा रहा है। बारिश व भूस्खलन की चुनौती के बावजूद प्रदेश सरकार भराड़ीसैंण में सत्र कराने से पीछे नहीं हटी।
विज्ञापन


रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। विस अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सभामंडप का निरीक्षण कर डिजिटाइजेशन कार्यों, साउंड सिस्टम व संचार सेवाओं को देखा। इसके साथ शासन के आला अधिकारी व कर्मचारी गैरसैंण पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र को पेपरलेस कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। देहरादून के बाद भराड़ीसैंण विधानसभा को डिजिटाइलेशन किया गया। इससे सदन को संचालित करने के लिए विधायी कामकाज में कागज का इस्तेमाल कम होगा।
-ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा

इस बार साउंड सिस्टम होगा बेहतर
ई-नेवा के तहत सदन के अंदर पुनर्निर्माण कार्य किया गया। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों के सहयोग से साउंड सिस्टम को बेहतर किया गया। माना जा रहा है कि अब सदन में साउंड से संबंधित समस्या नहीं आएगी।


विधायकों से मिले 550 से अधिक प्रश्न
मानसून सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के विधायकों से 550 से अधिक प्रश्न मिले हैं। इसमें आपदा के साथ विकासात्मक कार्यों से जुड़े सवाल हैं। सरकार सदन में इन प्रश्नों का जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed