फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News:Fleet had strayed from Bengali Kothi Chowk

Dehradun: बंगाली कोठी चौक से भटकी थी सीएम की फ्लीट, रास्ते में अंधेरा देख एस्कॉर्ट ने वापस घुमाई गाड़ी

Sun, 06 Nov 2022 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2022 05:41 PM IST
सार

सीएम की फ्लीट जैसे ही रिस्पना पुल पहुंची, वहां से नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस एस्कॉर्ट फ्लीट के आगे-आगे रास्ते दिखाते हुए चलने लगी। महिंद्रा शोरूम के नजदीक रास्ते में गड्ढे से पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी की सर्च लाइट की बत्ती बंद हो गई।

विज्ञापन
Dehradun News:Fleet had strayed from Bengali Kothi Chowk
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट बंगाली कोठी चौक से भटकते हुए मोथरोवाला रूट की ओर चली गई। आगे रास्ते में अंधेरा दिखा तो पुलिस एस्कॉर्ट को आभास हुआ कि शायद गलत रास्ते से होकर जा रहे हैं। आनन-फानन में पुलिस एस्कॉर्ट ने साइड सिग्नल देते हुए फ्लीट को फिर वापस मोड़ते हुए बंगाली कोठी चौक पहुंचाया। इसके बाद सीएम की फ्लीट दून यूनिवर्सिटी इगास पर्व के कार्यक्रम में पहुंची।

विज्ञापन


रूट भटकने से फ्लीट तय समय से करीब पांच से 10 मिनट की देरी से पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, सीएम की फ्लीट जैसे ही रिस्पना पुल पहुंची, वहां से नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस एस्कॉर्ट फ्लीट के आगे-आगे रास्ते दिखाते हुए चलने लगी। महिंद्रा शोरूम के नजदीक रास्ते में गड्ढे से पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी की सर्च लाइट की बत्ती बंद हो गई। जिसके चलते पुलिस एस्कॉर्ट को दिक्कतें होने लगी। जैसे-तैसे फ्लीट को बंगाली कोठी चौक पहुंचाया।
विज्ञापन


इस चौक से पांच रास्ते अलग-अलग क्षेत्रों की ओर जाते हैं। यहां पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी भटक गई और सीएम को लेकर दूसरे रास्ते की ओर चली गई। हालांकि कुछ दूर जाने के बाद पुलिस एस्कॉर्ट को रास्ता भटकने का अहसास हुआ। इसके बाद फ्लीट को वापस मोड़ते हुए बंगाली कोठी चौक पहुंचाया। इसके बाद फ्लीट सही दिशा की ओर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ का क्षेत्र फिर भी रूट पता नहीं

सीएम की फ्लीट शुक्रवार रात दून यूनिवर्सिटी गई थी। ये क्षेत्र नेहरू कॉलोनी थाने में आता है। ऐसे में पुलिस वालों को रूट का पता नहीं होना अपने आप में कई सवाल खड़े करते हैं। क्षेत्र में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठना लाजिमी है। वरना पुलिस द्वारा ऐसी लापरवाही नहीं हुई होती। सीएम की सुरक्षा में हुई इस लापरवाही को पुलिस अधिकारी बड़ी लापरवाही मान रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed