फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five women guards, including the inspector, will be in every police station

हर थाने में होंगी दरोगा समेत पांच महिला आरक्षी

Wed, 19 Feb 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five women guards, including the inspector, will be in every police station
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये गैरसैंण में तीन मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए। रतूड़ी ने कहा कि हर थाने में महिला दरोगा और चार महिला आरक्षी जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीजीपी रतूड़ी पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस कप्तानों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सत्र के दौरान अपराध ना हो, इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली को सत्र के दौरान आने वाले पुलिस बल के रहने और खाने की समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों और मुकदमाती मालों के निस्तारण को एक फ रवरी 2020 से दो माह का विशेष अभियान शुरू किया गया। हर पखवाड़े में अभियान की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई की सराहना करते हुए जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी पीएम अभिनव कुमार, आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति, डीआईजी विमला गुंज्याल, डीआईजी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed