फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five-day 53rd Central National Sports Competition organized

Dehradun News: देहरादून संभाग ने मैच जीतकर बनाई बढ़त

Thu, 26 Sep 2024 04:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Five-day 53rd Central National Sports Competition organized
I53वीं केंद्रीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता फुटबॉल में भाग ले रही हैं 17 टीमेंI
विज्ञापन




केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में आयोजित पांच दिवसीय 53वीं केंद्रीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता फुटबॉल (अंडर 17) बालिका वर्ग का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत तीसरे दिन एर्नाकुलम संभाग ने बंगलौर संभाग को 3-0 से हराया। देहरादून संभाग ने चेन्नई संभाग को 4-0 से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की।




प्रतियोगिता में देशभर से 17 संभागों की टीमें भाग ले रहीं हैं। देहरादून संभाग की टीम पहले दिन से ही इन मैचों में अपना दबदबा बनाएं रखने में कामयाब हो रही है। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत एर्नाकुलम संभाग ने बंगलौर संभाग को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं अपने अगले मैच में देहरादून संभाग ने चेन्नई संभाग को 4-0 से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। जयपुर संभाग ने तिनसुखिया संभाग को 5-0 हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। सिलचर संभाग और कोलकाता संभाग के बीच मैच 0-0 से ड्रा हुआ। इन मैचों के दौरान सभी टीमें अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही हैं। आने वाले दिनों में प्रतियोगिता के अगले दौर में मैंचों के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी रोचक हो जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून के प्राचार्य सुशील कुमार धीमान, उपप्राचार्य अंजु सिंह, खेल शिक्षक उदय सिंह चौधरी, प्रशिक्षक मनोज सुंदरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed