फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Student registration First time online CBSE pattern

Uttarakhand Board: पहली बार उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का भी ऑनलाइन पंजीकरण, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

Thu, 01 Sep 2022 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 04:02 PM IST
सार

अब बोर्ड परीक्षाओं में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने की अनुमति दी जाएगी। जिनका पंजीकरण उनके स्कूल की ओर से ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा।अभी तक उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में ऑफलाइन मोड में छात्रों का पंजीकरण किया जाता था। लेकिन, पहली बार इस साल छात्रों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Student registration First time online CBSE pattern
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की तर्ज पर पहली बार उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का भी ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इससे बोर्ड के छात्रों की जानकारी आसानी से एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने की अनुमति दी जाएगी। जिनका पंजीकरण उनके स्कूल की ओर से ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। हर साल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की सूची (एलओसी) जमा करना सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि है।
विज्ञापन


अभी तक उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में ऑफलाइन मोड में छात्रों का पंजीकरण किया जाता था। लेकिन, पहली बार इस साल छात्रों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी की प्रधानाचार्य हेमलता बौड़ाई ने बताया कि नौंवी और ग्यारहवीं की छात्राओं का ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या

बोर्ड की ओर से पहली बार बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। एक बार पोर्टल पर ब्योरा जमा होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में स्कूलों को पंजीकरण में गलती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. मुकुल कुमार सती, मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed