मोबाइल चोरी हो जाए तो अब टेंशन न लें, बस इस नंबर पर मिलाएं फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाए या खो जाए तो बस इस नंबर पर कॉल कर टेंशन मुक्त हो जाए। आपका मोबाइल कुछ घंटे बाद ही आपके हाथों में होगा।
प्रदेश भर से चोरी अथवा गुम होने वाले मोबाइल के लिए लोगों को अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। साइबर क्राइम थाने में मोबाइल बरामदगी के लिए अलग से सेल गठित हो गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने निर्देश पर सोमवार से एसएसपी एसटीएफ की देख-रेख में सेल ने काम करना शुरू कर दिया है।
प्रदेश में मोबाइल चोरी अथवा गुम होने की शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा है। थानों में इन शिकायतों की भरमार है। पुलिस भी सिर्फ प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाकर अपने दायित्व की इतिश्री कर लेती है।
इस नंबर पर करें कॉल
एसओजी के सर्विलांस सेल तक कम ही लोगों की अर्जी पहुंच पाती थी। ऐसे में चोरी महंगे मोबाइल मिलने की संभावना ना के बराबर हो जाती थी। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर चोरी अथवा गुम होने वाले मोबाइलों की बरामदगी को लेकर अलग से सेल बनाने के आदेश दिए थे।
उन्होंने बताया कि साइबर थाने में यह सेल संचालित हो गया है। यहां प्रदेश के 13 जिलों के लोग अपने मोबाइल चोरी अथवा गुम होने की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एसटीएफ एसएसपी रिधिम अग्रवाल की देखरेख में सेल ने काम शुरू कर दिया है।
लोग सीधे साइबर थाने से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा सेल के मोबाइल नंबर 9456591502 पर संपर्क किया जा सकता है।