{"_id":"65f352fa7c6fc856380a7924","slug":"first-there-should-be-provision-of-cng-at-petrol-pumps-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-371269-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहले पेट्रोल पंप पर हो सीएनजी की व्यवस्था, फिर लागू हो नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहले पेट्रोल पंप पर हो सीएनजी की व्यवस्था, फिर लागू हो नीति
विज्ञापन
उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 को विक्रम यूनियन ने अव्यवहारिक बताया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि पछवादून क्षेत्र में एक भी सीएनजी फिलिंग स्टेशन नहीं है। सीएनजी भराने के लिए लोगों को प्रेमनगर या फिर पड़ोसी राज्य हिमाचल जाना पड़ता है। सरकार को पहले सभी पेट्रोल पंप पर सीएनजी की व्यवस्था करनी चाहिए। फिर नीति लागू करनी चाहिए।
विक्रम यूनियन के अध्यक्ष सुभाष सैनी और पूर्व अध्यक्ष मेघ श्याम शर्मा का कहना है कि विकासनगर ग्रामीण क्षेत्र है। यहां प्रदूषण का स्तर ठीक है। डीजल से संचालित विक्रम की मरम्मत का खर्च कम है। एक लीटर में विक्रम 20-22 किमी चलता है। सात सवारियों पर विक्रम पास है। खुला होने की वजह से खासकर महिला सवारी बैठने के लिए विक्रम को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में क्षेत्र में करीब 190 विक्रम संचालित हो रहे हैं। उनका कहना है कि बिना व्यवस्था किए नीति को लागू किया जाता है, जो अधिकांश समय सीएनजी भराने में ही व्यतीत होगा।
बस यूनियन के प्रधान राम कुमार सैनी ने बताया कि विकासनगर से लेकर देहरादून तक 50 किमी का रूट है। इस रूट पर बस समेत 550 सार्वजनिक वाहन दौड़ते हैं। पहले ही बस संचालक सवारियों की कमी से जूझ रहे हैं। सीएनजी वाहनों से गति पर भी असर पड़ेगा।