{"_id":"695540a2e920e3f79d059a91","slug":"first-theft-in-hardware-warehouse-and-then-in-a-closed-house-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-127859-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहले हार्डवेयर गोदाम और फिर बंद घर में चोरी, सूचना के बाद देरी से पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहले हार्डवेयर गोदाम और फिर बंद घर में चोरी, सूचना के बाद देरी से पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बंद घर में चोरी के मामले में एक घंटे बाद पहुंचा एक पुलिसकर्मी
- हार्डवेयर की दुकान में सूचना के आधे घंटे बाद आई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा गली में बुधवार तड़के पूर्व सभासद के चचेरे भाई के बंद घर में चोरी हो गई। सूचना के एक घंटे बाद एक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचा। मकान मालिक देहरादून गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले वह पहुंच गए। वहीं, सोमवार रात चोर नगर पालिका के बस अड्डे के पास हार्डवेयर के गोदाम से सामान चोरी कर ले गए। यहां भी पुलिस सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची। चोरी की चुस्ती और पुलिस की सुस्ती से दोनों मामले भी अब उलझ गए हैं।
पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे जॉन आशीष का विकासनगर और देहरादून दोनों जगह मकान है। वह मकान के बगल में ही रहते हैं। बुधवार तड़के 3:30 बजे उन्होंने कुछ शोर सुना और बाहर आए तो देखा की एक महिला और पुरुष मकान से बाहर निकलकर भाग रहे हैं। उन्होंने 3.53 बजे 112 नंबर और 3:55 बजे अपने भाई को फोन किया। 4:34 बजे उनको एक पुलिसकर्मी का फोन आया, उसने उनसे घटना की जानकारी ली। करीब 4:50 पर एक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचा। मकान के भीतर आलमारी खुली थी, सारा सामान बिखरा पड़ा था। बाथरूम और किचन की टोटियां टूटी हुई थीं। उन्होंने बताया कि बाजार चौकी से गुरुद्वारा गली केवल 500 मीटर दूर है। अगर पुलिस समय पर पहुंचती तो चोरों को पकड़ा जा सकता था।
वहीं, सोमवार रात चोरों ने नगर पालिका के बस अड्डा के पास हार्डवेयर के गोदाम से सामान साफ कर दिया। चोर छत के रास्ते शटर के नट-बोल्ट तोड़कर घुसा था। वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर भी आ रहा है। हार्डवेयर गोदाम के मालिक नवीन बंसल ने बताया कि दुकान से कॉपर, पीतल के वायर, टोटिंया, चेक वॉल्व आदि सामान चोरी हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपये है। चोर को यह पता था कि महंगा सामान कहा रखा है। कोई कर्मचारी भी उसे यह जानकारी दे सकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान का शटर खोलने के बाद चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने सूचना दी तो पुलिसकर्मी आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। मकान मालिक और गोदाम मालिक ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शिकायत मिली है। घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।