फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First the bike was stolen then the gangster took away the water motor

Dehradun News: पहले चुराई बाइक फिर पानी की मोटर चोरी कर ले गया गैंगस्टर

Sun, 11 Jun 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
First the bike was stolen then the gangster took away the water motor
क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में घर से टुल्लू पंप की मोटर चोरी करने और टोकने पर पड़ोसी को चाकू मारकर घायल करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक हरिद्वार का गैंगस्टर है। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। चोरी करने के लिए ही मोटरसाइकिल भी उन्होंने चुराई थी। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन






एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि शुक्रवार रात में भारूवाला निवासी पुरुषोत्तम भट्ट के घर से चोरों ने टुल्लू पंप की मोटर चोरी कर ली थी। चोर जब वहां से जा रहे थे तो भट्ट के पड़ोसी संदीप कुमार ने उन्हें देख लिया। उन्होंने मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने उन्हें चाकू से वार कर घायल कर दिया। संदीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने चोरी और जानलेवा हमला करने के दो मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो मोटरसाइकिल का नंबर मिला। इस नंबर की जब जांच हुई तो यह एसपी चमोली निवासी मोथरोवाला डांडी के नाम पर निकली।
विज्ञापन




जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह बाइक चोरी हो गई थी, जिसका मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उक्त मोटरसाइकिल को चांदचक चौक के पास रोक लिया। बाइक पर दो युवक सवार थे। जिन्होंने अपने नाम जुनैद निवासी मेंहवड़ कलां कलियर और सोहेल अंसारी निवासी कलियर बताए। इनके बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि जुनैद के खिलाफ हरिद्वार में पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह हरिद्वार का गैंगस्टर है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों मजदूरी करते हैं और नशे के आदी हैं। नशा खरीदने के लिए ही वह चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed