फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first roza will celebrate today 28 may

माह-ए-रमजान: हुआ चांद का दीदार, पहला रोजा आज 

Sun, 28 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
first roza will celebrate today 28 may
Demo Pic - फोटो : demo

रमजानुल मुबारक  आ गया है। शनिवार से रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह की शुरुआत हो गई। रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। आसमान साफ होने की वजह से लोगों को रमजान का चांद नजर आया। बड़ों और बच्चों ने घरों की छतों पर जाकर चांद का दीदार किया।

विज्ञापन


लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को गले लगाकर रमजान के आमद की मुबारकबाद दी। लोगों ने बाजारों में सहरी और इफ्तार के लिए सिवईं, दूध, खजूर आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन


अरबी कलंडर के नवें महीने रमजान की रविवार को पहली तारीख है। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और मुफ्ती-ए-आजम देहरादून मुफ्ती सलीम अहमद ने बताया कि मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें 20 रकात नमाज-ए-तरावीह हर रोज अदा की जाती है। रमजान के रोजे हर बालिग मर्द और औरत पर फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजे का असल मकसद भूखा रहना नहीं अपनी नफ्स (इच्छाओं) पर काबू रखना है। रोजे की हालत में चुगलखोरी, झूठ, झगड़ा समेत सभी बुरे कामों से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुस्लिमों को रमजान अपने रब की खूब इबादत करनी चाहिए। इस माह में हर अच्छेे काम का सवाब सत्तर गुना अधिक मिलता है।

रमजान में कब-क्या

first roza will celebrate today 28 may

रहमत का महीना है रमजान: शिया इमाम 
शिया इमाम-ए-जुमा मौलाना शहंशाह हुसैन जैदी ने रमजान की फजीलत बयान की और बताया कि यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत (गुनाहों से माफी) का महीना है। इस महीने में बंदा अपनी इबादत के जरिये अपने रब के करीब जा सकता है। इसी महीने में कुरान पाक ‘नाजिल’ हुआ। उन्होंने लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी और नसीहत की कि इस महीने में खूब इबादत करें, गरीबों की मदद करें और बुरे कामों से दूर रहे। पूरे रोजे रखें और तरावीह की नमाज न छोड़ें। 

पहला रोजा इफ्तार 28 मई रविवार
शिया         सुन्नी
7:22        7:14

दूसरा रोजा खत्म सहरी 29 मई सोमवार 
शिया      सुन्नी 
3:34     3:43

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed