फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first rape then marry.

पहले किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन रचाया विवाह

Wed, 03 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई Updated Wed, 03 Aug 2016 10:38 PM IST
सार

  • पुलिस ने पोक्सो बाल विवाह अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा  
  •  ससुराल वालों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाला

विज्ञापन
first rape then marry.
रेप - फोटो : rape

विस्तार

युवक ने नाबालिग को बहला-फुसला कर शारीरिक संबंध बनाए। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो आरोपी के परिवार और गांव वालों ने पीड़िता का जबरन आरोपी से विवाह करा दिया। 

विज्ञापन


कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो के साथ ही बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन



घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि मोहसीन खान पुत्र शफीक अली नाम के युवक ने पांच माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री से शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादी के बाद मारपीट ‌कर निकाला बाहर

first rape then marry.
रेप - फोटो : rape

जब उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करानी चाही तो गांव और मोहसीन के परिवार वालों ने उसकी पुत्री का विवाह जबरन बीती 29 जून को मोहसीन से करा दिया। शादी के बाद ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाल विवाह में जिन लोगों की संलिप्तता प्रकाश में आएगी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed