फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First e-challan on bike riding without number plate

दिलाराम चौक पर बिना नंबर प्लेट पर पहला चालान

Fri, 23 Aug 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
First e-challan on bike riding without number plate
दिलाराम चौक में मशीन से ई चालान काटते एसएसपी अरुण मोहन जोशी ।
देहरादून। राजधानी समेत पूरे जनपद में बृहस्पतिवार से ई-चालान की व्यवस्था लागू हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने इसका शुभारंभ किया। बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाने पर पहला चालान किया। कप्तान ने कहा कि इस व्यवस्था से चालान में पारदर्शिता के साथ-साथ चालकाें को चालान भुगतने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

एसएसपी जोशी ने एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य, सीओ यातायात राकेश देवली की मौजूदगी में दिलाराम चौक पर ई-चालान मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ किया। सीपीयू प्रभारी प्रदीप कुमार ने बिना नंबर प्लेट के बाइक चला रहे अरुण कुमार का पहला ई-चालान किया। नियमानुसार चालक से 100 रुपये का भुगतान लिया गया। कप्तान ने बाइक चालक को यातायात नियमाें का पालन करने की नसीहत दी। उन्हाेंने कहा कि ई-चालान मशीन से होने वाले चालान का डाटा और उल्लंघन कर्ता के डीएल का डेटा सीधे एनआईसी सर्वर पर सेव हो जाएगा। किस पुलिस अधिकारी अथवा कर्मचारी ने कितने चालान किए, इसकी जानकारी आसानी से प्राप्त होगी। जिस वाहन चालक का दो या अधिक बार चालान होता है तो उसका रिकार्ड भी रहेगा। ई-मशीन में क्यूआर कोड स्कैनर की सुविधा भी दी है। चालान होने पर ऑनलाइन पेमेंट जैसे पे-टीएम, गूगल-पे, फ ोन-पे आदि से भुगतान किया सकेगा। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि प्रथम चरण में हर थाने के दो-दो उप निरीक्षकों को ई-चालान मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया है। दूसरे चरण में अन्य उप निरीक्षकाें को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed