फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first cabinet meeting of uttarakhand government

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक का दिन तय, हो सकते हैं ये फैसले!

Fri, 07 Apr 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Apr 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
first cabinet meeting of uttarakhand government
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala file photo

उत्तराखंड में भाजपा शासित त्रिवेंद्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक का दिन मुकर्रर कर लिया गया है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर मंथन किया जाना है।

विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाली इस ‌बैठक में जीएसटी को राज्य में लागू करने को लेकर फैसला भी प्रमुख है। इसके अलावा कोर्ट की रोक के चलते खनन और आबकारी के मद में हो रही राजस्व हानि को रोकने के तरीके पर भी चर्चा होगी। वहीं राशन की चीनी व अनाज के वितरण को लेकर भी तमाम फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में आरंभ होगी। इसमें गन्ना किसानों के बकाए के सौ करोड़ रुपए की तिथि को लेकर फैसला संभावित है। इसके अलावा राशन की दुकानों पर स्वाइप मशीन लगाने, राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत कवर होने वाले लोगों को कितनी मात्रा में अनाज दिया जाए, इस पर भी फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी को राज्य में लागू करने पर भी बननी है सहमति

first cabinet meeting of uttarakhand government
जीएसटी ‌‌ब‌िल

बैठक में राशन की चीनी में केंद्र की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी समाप्त होने के बाद राज्य इसे वहन करेगी या नहीं, इस मुद्दे पर भी फैसला किया जा सकता है।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हेली सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को एटीएफ (एयर टर्बाइन फ्यूल) में दी जाने वाली राहत को लेकर संशोधन भी शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में किया जाना है। इसके अतिरिक्त गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को राज्य में लागू करने पर भी सहमति बननी है।

साथ ही स्टेट जीएसटी बिल को भी कैबिनेट से पास किए जाने की तैयारी है। इसके बाद यह बिल विधानसभा में रखा जाएगा, जिसके बाद यह कानून बन जाएगा। इसी क्रम में कर्ज के मर्ज को कम करने के अलावा राजस्व के सृोत बढ़ाने और विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखे जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed