चांदपुर स्थित अनुनाद पब्लिक स्कूल में बुधवार को पछवादून की पहली अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने लैब का शुभारंभ किया। स्कूल अध्यक्ष सुमन डोगरा और प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब केंद्र की महत्वकांशी योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा छह से 12 तक के छात्रों के विचारों को साकार रूप देना है। इस लैब निर्माण से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। लैब के माध्यम से छात्रों को थ्रीडी प्रिंटर, रोबोटिक्स, संवेदी प्रोद्योगिकी कीट, इंटरनेट ऑफ थिंग्स समेत कई विषयों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पशुओं की मदद करने के लिए दून एनिमल वेलफेयर सोसाइटी ने 17 छात्रों को भी पुरुस्कृत किया।
प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब निर्माण के लिए देशभर में अब तक कुल 2441 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें से पछवादून में से अकेले इस लैब निर्माण के लिए अनुनाद पब्लिक स्कूल का चयन किया गया है। इस अवसर पर संजीव सिन्हा, सोमदत्त त्यागी, बलवंत सिंह राणा, नवनीत बिजल्वाण, रविंद्र सैनी, एसपी सिंह, एएल कोहली, मोहम्मद यामिन खान, संजय गर्ग, हर्षित गर्ग, डॉ. तुमन सिंह, मकसूद अली, अनिल आर्य, सुखपाल चौहान, सत्य प्रकाश, भूमि सिंह, सुनीता तोमर, सत्यपाल, मोहन सिंह, राजेश कुमार, संदीप राही, रंजोर सिंह, अजय राणा, कमल राठौर, गीतम सिंह, अमन सिंह, हाकम चंद, रामकरण, अनिल कुमार बग्गा, संगीता डोगरा, राजेश गुलेरिया मौजूद रहे।