{"_id":"5e4396028ebc3ee60d66c82b","slug":"firing-on-youth-in-pantnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्षों में फायरिंग, नहीं लगी गोली तो तमंचे की बट से पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्षों में फायरिंग, नहीं लगी गोली तो तमंचे की बट से पीटकर किया घायल
Wed, 12 Feb 2020 11:39 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पंतनगर में आज सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथापाई इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे गुट पर फायर झोंक दिया। इसके बाद जब आरोपी ने देखा कि युवक के गोली नहीं लगी तो उसने तमंचे की बट से पीटकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, रामलीला ग्राउंड कर पास दो पक्षों में सुबह अचानक बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवकों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक ने जब दूसरे युवक पर फायरिंग की तो वह नीचे गिर गया। जिससे युवक गोली लगने से बाल-बाल बच गया। लेकिन आरोपी युवक ने तमंचे की बट से उसे पीट दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कि तो लोगों ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन