फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing on maternal aunt and sister, former soldier arrested

Dehradun News: मामी और बहन पर झोंका फायर, पूर्व फौजी गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Firing on maternal aunt and sister, former soldier arrested
मामा के श्राद्ध में गया एक पूर्व फौजी चचेरी बहन की टिप्पणी से नाराज हो गया। आवेश में आकर उसने मामी और चचेरी बहन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि उसकी लाइसेंसी पिस्तौल से निकली गालियां दोनों के बगल से निकल गईं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और शुक्रवार को आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना 11 जनवरी को प्रेमनगर के विंग नंबर सात में हुई थी। आशा क्षेत्री के पति का वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम था। इसमें आशा के पति का भांजा विक्की क्षेत्री और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। कुछ देर बाद आशा और विक्की के बीच विवाद होने लगा। आशा के साथ में उनकी भांजी मंजू भी थी। मंजू विक्की की चचेरी बहन भी है। इस झगड़े में विक्की ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों पर एक-एक फायर झोंक दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने शुक्रवार को विक्की को गिरफ्तार कर लिया। विक्की ने पुलिस को बताया कि वह नौवीं गढ़वाल राइफल्स से 2014 में सेवानिवृत्त हुआ। तब से वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता है। बताया कि आशा और मंजू ने एक बार विक्की की पत्नी से कहा था कि उसके किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इस बात को लेकर विक्की और उसकी पत्नी में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जनवरी को वह मामा के श्राद्ध में आया तो यहां मंजू ने इसी बात को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। इससे वह गुस्सा हो गया और फायर झोंक दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed