रुड़की: पुरानी रंजिश में दो पक्ष आए आमने-सामने, पथराव के बाद हुई फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में पुरानी रंजिश को लेकर नगला इमरती में दो पक्ष आमने-सामने आए आ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ और तमंचे से फायरिंग भी की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।
इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला इमरती गांव में शुक्रवार शाम दो पक्ष पुरानी रंजिश के चलते आमने सामने आ गए।
रविवार को एक पक्ष के ललित त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। शाम को उनके भाई नीरज त्यागी पर दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते से गुजरते समय गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया।
साथ ही तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बचा। वहीं, दूसरे पक्ष के भूपेंद्र त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि ललित त्यागी पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
आरोप है कि पथराव में उनका भतीजा राजा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ललित त्यागी की तहरीर पर तपेश त्यागी उर्फ राहुल, सुनील त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, राजा त्यागी और भूपेंद्र त्यागी की तहरीर पर नरेश चंद, अमोल और आकुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है। अगर फिर से कोई भी विवाद करते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।