फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing at former BJP state president close aide house Haridwar news

Uttarakhand: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान दो भाजपा नेताओं में कहासुनी, घर जाकर फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Sat, 06 Aug 2022 08:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 08:00 PM IST
सार

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहासुनी हो गई थी। कार्यक्रम में दोनों को समझा कर शांत करा दिया गया, लेकिन मामला यही पर खत्म नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Firing at former BJP state president close aide  house Haridwar news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खन्ना नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी। मामला भापजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के घर के पास का है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है की भाजपा की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहासुनी हो गई थी। कार्यक्रम में दोनों को समझा कर शांत करा दिया गया। अपने ऊपर हुए हमले के बाद भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने बताया की वो पार्टी के कार्यक्रम से जैसे ही अपने घर पहुंचे तो विष्णु अरोड़ा 40 से 50 लड़कों के साथ उनके घर पहुंचा और घर मे तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...हठ लाई मौत!: टूटती रहीं बेटी की सांसें और पत्थर दिल बनी रही मां, सवाल- जिद के आगे क्यों झुका अस्पताल?

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह समय रहते नीचे बैठ गए नही तो गोली उनको भी लग सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed