दीवाली पर मुख्य बाजारों में पटाखों की बिक्री पर रोक, यहां देखिए पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दीपावाली पर मुख्य बाजारों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस बाबत सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने उन इलाकों की सूची जारी की, जहां पर पटाखों की बिक्री नहीं हो सकेगी।
एसएसपी ने आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानों का माल जब्त करने के साथ उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं। एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों से सहयोग की अपील की है।
पटाखों की बिक्री पर यहां रहेगा प्रतिबंध
पलटन बाजार- कोतवाली से घंटाघर तक।
धामावाला बाजार- कोतवाली से बाबूगंज, आढ़त बाजार चौक तक।
मोती बाजार- पलटन बाजार से पुरानी सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर तक।
हनुमान चौक- झंडा मोहल्ला, रामलीला बाजार, बैंड बाजार तक।
आनंद चौक से लक्ष्मण चौक तक।
डिस्पेंसरी रोड का संपूर्ण क्षेत्र।
घंटाघर से चकराता रोड पर हनुमान मंदिर तक।
सर्वे चौक से डीएवी कॉलेज देहरादून जाने वाली रोड, करनपुर मुख्य बाजार।
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की वो संकरी गालियां, जहां अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच सकते।