फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fireworks of meteors in the sky

इस रात अासमान से बरसेंगे 'तारे', रोमांचक घटना को देखने के लिए हो जाएं तैयार

Fri, 04 Aug 2017 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Aug 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
fireworks of meteors in the sky
Meteor

रात को आसमान से 'तारे' बरसने की रोमांचक घटना होने वाली है। इस खगोलीय घटना को आप भी देख सकते हैं।

विज्ञापन


12 अगस्त की रात उल्काएं भी जमकर बरसने जा रही हैं। उल्काओं की अगली खगोलीय घटना 96 वर्ष बाद देखने को मिलेगी।

आसमान में अधिक ऊँचाई पर ऐसी घटनाएं रोजाना होती है। लेकिन सालों बाद एक ऐसा दिन भी आता है जब भारी संख्या में जलती उल्काएं आतिशबाजी के समान दिखती हैं।

12 अगस्त की रात इस तरह का संयोग बनने जा रहा है

fireworks of meteors in the sky
Comet

एक हिंदी दैनिक अखबार को बताते हुए भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बंगलुरु के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो आरसी कपूर ने कहा ‌कि इस बार 12 अगस्त की रात इस तरह का संयोग बनने जा रहा है।

जिसमें प्रति घंटा 100 से 200 तक उल्काएं पृथ्वी के वातावरण से टकराने जा रही हैं। परंतु चंद्रमा की रोशनी अधिक होने के कारण इन्हें 50 से 60 प्रति घंटा की संख्या में ही देखे जाने का अनुमान है। 

यह पर्शीड मेटियोर शॉवर कहलाता है। पर्शी तारा समूह से नजर आने के कारण इसे पर्शीड नाम दिया गया है। पर्शीड उल्कावृष्टि का जनक 109पी स्वीफ्ट टटल नामक धूमकेतु है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमकेतु का भ्रमण काल 133 साल है

fireworks of meteors in the sky
अंतरिक्ष - फोटो : ANI
पिछली बार 1992 में यह धूमकेतु सौरमंडल के भीतर आया था और उल्काओं के रूप में ढेर सारा मलबा पृथ्वी के मार्ग में छोड़ गया था। जिस कारण जब भी पृथ्वी मलबे के इस ढेर से गुजरती है तो यह खगोलीय घटना होती है। इस धूमकेतु का भ्रमण काल 133 साल है। 

मटर के दाने के बराबर होती हैं उल्काएं
उल्काएं अंतरिक्ष में विचरते कण हैं। जिनका आकार धूल के एक कण से लेकर मटर के ठोस दाने के बराबर होता है। जिनका भार अधिकतम 100 ग्राम तक हो सकता है।

इनकी गति 20 से 40 किमी प्रति सेकेंड तक होती है। पृथ्वी के वातावरण में रगड़ खाते ही जलकर खाक हो जाते हैं। दुर्लभ ही कोई उल्का जमीन तक पहुंच पाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed