फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firemen get right to legal action.

अब फायरकर्मी कर सकेंगे कानूनी कार्रवाई, मिला अधिकार

Sat, 19 Nov 2016 02:12 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Nov 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
firemen get right to legal action.
fireman - फोटो : अमरउजाला

अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा अधिनियम को गैरसैंण विधानसभा में स्वीकृति के साथ ही फायरकर्मियों को कार्रवाई का कानूनी अधिकार मिल गया है। अब तक फायर बिग्रेड के नोटिसों को कानूनी मान्यता नहीं थी। लिहाजा नोटिसों को तवज्जो नहीं दी जाती थी। लेकिन अब समुचित फायर यंत्र नहीं रखने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीधी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें जुर्माने के साथ छह माह तक सजा का भी प्रावधान है।

विज्ञापन


उत्तराखंड को राज्य का दर्जा मिलने के बाद से फायर विभाग का एक्ट नहीं बन पाया था, लिहाजा फायरकर्मियों को दमकल के नियमों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार नहीं था। फायरकर्मी सिर्फ आग बुझाने और रिपोर्टिंग तक ही सीमित थे। जिला प्रशासन, पुलिस और एमडीडीए उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई अमल में लाती लाते थे। 2013 में उत्तराखंड अग्निशमन, आपात सेवा अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा अधिनियम बनकर तैयार हो हुआ। लेकिन इस पर शासन की मुहर का इंतजार था।
विज्ञापन


शुक्रवार को गैरसैंण विधानसभा सत्र में फायर अधिनियम को मंजूरी दे दी गई। फायर बिग्रेड के डिप्टी डायरेक्टर एसके शर्मा बताते हैं कि अब फायरकर्मियों को कानूनी अधिकार मिल गए हैं। फायर यंत्रों की समुचित व्यवस्था नहीं करने वालों पर पर सीधे जुर्माना किया जा सकता है। यदि उसके बाद कोई हादसा होता है तो संबंधित के खिलाफ मजिस्ट्रेट को फायर ब्रिगेड चालानी रिपोर्ट भेज सकता है। अधिनियम के तहत आरोपी को छह माह तक की सजा हो सकती है। साथ ही अब बड़े संस्थानों, माल संचालकों और 750 के करीब हाउसिंग सोसायटी को अनिवार्य रूप से फायर अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नियम बनेंगे
विधानसभा में अग्नि सुरक्षा अधिनियम को स्वीकृति मिलने के बाद अब नियम तैयार करने पर फोकस रहेगा। अगले एक दो माह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पावर के साथ फायर का स्टाफ और उपकरण में बढ़ोतरी भी होगी। -एसके शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर फायर बिग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed