फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire seen from satellite not forest fire alert received control room Uttarakhand news in hindi

देहरादून: सेटेलाइट से दिखी आग, जंगल नहीं, अलर्ट मिलते ही फिर शुरू हुआ वन विभाग का कंट्रोल रूम

Sat, 05 Nov 2022 11:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Nov 2022 11:17 PM IST
सार

वन विभाग ने बीते वर्षों में शीतकाल में आग की घटनाओं को देखते हुए पुख्ता तैयारी का दावा किया है एफएसआइ की ओर से बीते एक नवंबर से सेटेलाइट-सेंसर के माध्यम से फायर अलर्ट वन विभाग को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन प्रदेश में दो स्थानों पर आग को लेकर फायर अलर्ट मिला था।

विज्ञापन
Fire seen from satellite not forest fire alert received control room Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेटेलाइट इमेजरी के आधार पर भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग (एफएसआई) ने जंगल में आग का अलर्ट जारी किया तो वन विभाग भी चौंकन्ना हो गया। वन मुख्यालय की ओर से डिविजनों में अलर्ट के साथ ही मौके पर कर्मचारी भेजे गए तो यह आग धान की फसल कटाई के बाद पराली में लगी मिली। वन विभाग ने दावा किया है कि फिलहाल प्रदेश में जंगल में आग की कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन


हालांकि एफएसआई के इस अलर्ट के बाद वन विभाग ने मुख्यालय में स्थित कंट्रोल रूम को फिर से बहाल कर दिया है। यहां दो चरणों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वन विभाग ने बीते वर्षों में शीतकाल में आग की घटनाओं को देखते हुए पुख्ता तैयारी का दावा किया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि जलवायु परिवर्तन व शीतकाल में कम वर्षा के कारण विगत वर्षों में कुछ क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक जंगल में आग की कोई घटना सामने नहीं आई है। एफएसआइ की ओर से बीते एक नवंबर से सेटेलाइट-सेंसर के माध्यम से फायर अलर्ट वन विभाग को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन प्रदेश में दो स्थानों पर आग को लेकर फायर अलर्ट मिला था। इस पर मुख्यालय से प्रभागीय वनाधिकारियों को तत्काल स्थलीय सत्यापन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..उत्तराखंड:  मुख्यमंत्री ने की डीए की घोषणा, डाउन ग्रेड वेतनमान पर कमेटी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल टली

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी और तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के वनाधिकारियों ने स्थलीय सत्यापन कर अवगत कराया कि वर्तमान में वन क्षेत्रों के समीप स्थित कृषि भूमि में किसान गेहूं की बुआई के लिए धान की पराली में आग लगा रहे हैं। इसी आग के कारण फायर अलर्ट प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों के अनुभवों को देखते हुए वन विभाग शीतकाल में भी वनों की आगे को लेकर अलर्ट मोड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed