फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire in the panel by the Mouse entry

एक चूहे की वजह से हुआ ऐसा धमाका, आग लगने से मच गई यहां अफरा-तफरी

Sat, 09 Dec 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Dec 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
Fire in the panel by the Mouse entry
Mouse

एक चूहे ने लोगों की नाक में दम कर दिया। ऐसा धमाका किया क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पढ़िए कैसे उड़ाई इस चूहे ने लोगों की नींद..

विज्ञापन


मोहनपुर बिजली घर में शुक्रवार सुबह पैनल में चूहा घुसने की वजह से धमाके के साथ आग लग गई। पैनल के फुंकने से श्यामपुर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों के मुआयना करने के बाद पांच घंटे बाद 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।  मोहनपुर बिजली घर पर अत्यधिक लोड है। इसकी वजह से अक्सर लाइन और ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ जाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह छह बजे भी बिजली घर परिसर में एक पैनल में आग लग गई। आग लगने से पैनल फट गया और तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारी ने सूझबूझ से आग तो बुझाई, लेकिन श्यामपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ विनीत गुप्ता और जेई सतपाल तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजलीघर का मुआयना कर सुबह 11 बजे श्यामपुर फीडर की आपूर्ति सुचारु कराई। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पैनल के अंदर चूहा फंसने से धमाका हुआ।

लोगों ने जताई नाराजगी, करेंगे आंदोलन

Fire in the panel by the Mouse entry
आग

पैनल फुंकने से आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर आरकेड़िया की उप प्रधान गीता बिष्ट और वीरू बिष्ट के साथ कई ग्रामीण भी बिजलीघर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजलीघर में नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर नाराजगी जाहिर की।

उप प्रधान ने कहा कि मोहनपुर बिजली घर विभागीय उपेक्षा का शिकार है। प्रबंध निदेशक भी बिजली घर का मुआयना कर चुके हैं, बावजूद इसके पुराने ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है।

उन्होंने कहा 12 केवी का नया ट्रांसफार्मर बिजली घर में महीनों से रखा गया है। विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए अभी तक टेंडर प्रक्रिया तक नहीं अपनाई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उप प्रधान ने कहा कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण ऊर्जा भवन पहुंचकर तालाबंदी कर धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed