{"_id":"591f0ed34f1c1b9c0cf24ee2","slug":"fire-in-sumo-on-haridwar-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेंड पर खड़ी सूमो में अचानक भड़की आग, मुश्किल से बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेंड पर खड़ी सूमो में अचानक भड़की आग, मुश्किल से बचा चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 19 May 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैकर, जीप, सूमो यूनियन कार्यालय के सामने खड़े वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आसपास के लोग उस ओर दौड़े और वाहन के अंदर सो रहे चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मी राहत बचाव में जुट गए। जब तक आग को काबू में किया वाहन अंदर से जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप ट्रैकर, जीप, सूमो यूनियन का कार्यालय है। बताया जा रहा है बीते बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे यूनियन के सामने मार्ग के किनारे खड़े एक टाटा सूमो से अचानक आग की लपटें उठते देख हड़कंप मच गया। वाहन के अंदर चालक रमेश भी सो रहा था।
विज्ञापन
लोगों ने शोर मचाकर उसे जगाया और वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंचे फायरकर्मी नरेश सिंह, राजेंद्र शुक्ला और शौकीन सिंह पहुंचे आग बुझाई। फायरकर्मियों ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में जांच की जा रही है। वाहन स्वामी उमेश रावत को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
जानबूझकर तो नहीं लगाई आग
बंद वाहन में लगी आग ने सवाल खड़े कर दिए हैं। फायरकर्मियों की मानें तो इंजन बंद होने पर शार्ट-सर्किट नहीं हो सकता। ऐसे में आशंका है कि किसी ने वाहन में आग जानबूझकर तो नहीं लगाई। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।