{"_id":"5ae71c064f1c1b87028b7464","slug":"fire-in-sidcul-metal-factory-diesel-storage-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: सिडकुल फैक्ट्री में आग का गोला बना डीजल टैंक, लाखों का माल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: सिडकुल फैक्ट्री में आग का गोला बना डीजल टैंक, लाखों का माल जलकर खाक
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 30 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शाम तकरीबन चार बजे यूएस मेटल कंपनी के कैंपस में बने डीजल स्टोरेज टैंक में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग ज्यादा भड़क गई और फैक्ट्री तक पहुंच गई जहां लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
मामला बहादराबाद सिडकुल क्षेत्र की सेक्टर पांच स्थित प्लॉट नंम्बर 78 का है। वहां अचानक आग लगने से कंपनी में हड़कंप मच गया। आग तेज होने पर वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची सिडकुल दमकल विभाग की दो गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एफएसओ एमलाल शाह के मुताबिक, फैक्ट्री में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं नुकसान कितना हुआ है इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन