फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in khukri factory industrial area dehradun

देहरादून: शॉर्ट सर्किट से खुखरी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर खाक

Tue, 05 Sep 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
fire in khukri factory industrial area dehradun

पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात खुखरी फैक्ट्री में बड़ा अग्निकांड हो गया। बीच-बीच में हुए धमाकों से अफरातफरी का माहौल रहा है। लपटों और धुएं के बीच फायर कर्मियों ने पानी डाला तो एक बार को आग और भड़क गई, इससे आसपास की इकाइयों में आग पहुंचने का खतरा बढ़ गया। एक घंटे के प्रयासाें के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों की मशीनों और लकड़ी के जलने का अनुमान है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पटेलनगर में उद्योग निदेशालय आफिस के पीछे आर्मी ट्रेडर्स के नाम से खुखरी और तलवार बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार रात सवा दस बजे के करीब फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया तो आसपास के लोग सक्रिय हुए। फैैक्ट्री के बाहरी तरफ रहने वाले चौकीदार को दरवाजा पीट-पीट कर उठाया गया। इसी बीच बाजार चौकी पुलिस की चीता मोबाइल वहां आ गई।
विज्ञापन


फैक्ट्री के अंदर से लगातार विस्फोट होने के कारण काफी देर तो कोई भी फैक्ट्री के पास तक नहीं जा सका। उद्योग निदेशालय की बिल्डिंग से देखा गया तो फैक्ट्री के अंदर आग की लपटे और धुएं का गुब्बार नजर आ रहा था। मशीनें आग की लपटों से घिरी थी। पुलिस की सूचना पर फायर कर्मचारी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई यह बताने को तैयार नही था कि यह फैक्ट्री किस चीज की है। अंदर कुछ विस्फोटक तो नहीं है। आशंकाओं के बीच फायर कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। एक बार तो पानी से आग भड़क गई थी, मगर बाद में फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग में लाखाें के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।  

नशे में धुत्त था फै क्ट्री का चौकीदार

fire in khukri factory industrial area dehradun

35 मिनट देरी से हुआ आग बुझाने का काम
खुखरी फैक्ट्री में आग बुझाने का काम करीब 35 मिनट देरी से हो सका। फायर कर्मचारी और पुलिस मौके पर तो आ गई, मगर बिजली लाइन न कटने तक पानी डालने का रिस्क नहीं लिया गया, क्याेंकि इस स्थिति में करंट फैलने का खतरा था। आग शार्ट सर्किट से लगी थी। पुलिस ने ही बिजली अधिकारियों को फोन कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई। बिजली गुल होने के बाद फायर कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरु किया।  

नशे में धुत्त था फै क्ट्री का चौकीदार
फैक्ट्री परिसर में गार्ड नशे में होने के कारण कोई जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस उससे काफी माथापच्ची के बाद कुछ नहीं पता कर सकी। आसपास के लोगों से बातचीत में पता चला कि यहां खुखरी और तलवारें बनाने का काम होता है। एक घंटे बाद जाकर फैक्ट्री मालिक से संपर्क हो सका।

चार गैस सिलेंडर होने का रहा शोर
फैक्ट्री में गैस के चार बडे़ सिलेंडर होने के शोर से हड़कंप मच गया। आग देखने गए तमाशबीन दूर खड़े हो गए। फायर कर्मियों ने पानी डालते हुए पूरी एहतियात बरती। देर रात जाकर आग को तो बुझा दिया गया, मगर धुएं का गुब्बार फैक्ट्री से निकलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed