फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in itbp canteen in gauchar due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से ITBP की कैंटीन में धमाका, भीषण आग में स्वाह हुआ लाखों का सामान

Thu, 12 Oct 2017 08:24 PM IST
ब्यूरोअमर उजाला, गौचर
ब्यूरोअमर उजाला, गौचर Updated Thu, 12 Oct 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
fire in itbp canteen in gauchar due to short circuit

आईटीबीपी आठवीं वाहिनी की कैंटीन में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर सिविल प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आईटीबीपी के जवानों की मदद से दो घंटे बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


समय से आग पर काबू पाया लिया गया, जिससे आग परिसर के अन्य भवनों और ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।बुधवार रात 2.30 बजे आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के प्रशासनिक भवन के सबसे निचले तल में स्थित सेंट्रल पुलिस कैंटीन (सीपीसी) में अचानक भीषण आग लग गई।
विज्ञापन


कैंटीन से धुएं और आग का गुबार उठता देख रात्रि गश्त पर तैनात वाहिनी के जवानों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर एकत्र हुए वाहिनी के अन्य जवानों और अधिकारियों ने वाहिनी के टैंकरों और अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की भयावह स्थिति देखकर अधिकारियों ने सिविल प्रशासन, पुलिस और दमकल के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

fire in itbp canteen in gauchar due to short circuit

घटना की सूचना पर एसडीएम कर्णप्रयाग केएन गोस्वामी, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, थाना प्रभारी बृजमोहन राणा मय फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच वाहिनी के जवानों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।

बाद में फायर ब्रिगेड प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद आग बुझा पाई। वाहिनी के कमान अधिकारी प्रेम लाल शाह ने बताया कि आगजनी से कैंटीन के सामान और खाद्यान्न सहित करीब सात लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वाहिनी के कमान अधिकारी ने घटना के कारणों की जांच के आदेश देते हुए पुलिस चौकी गौचर में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो कैंटीन के ऊपर दो मंजिल प्रशासनिक भवन कार्यालय और अन्य कक्षों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed