{"_id":"577ec5a24f1c1b446c7fadd4","slug":"fire-in-hotel-in-landhaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग, रुके थे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग, रुके थे पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
मसूरी के लंढौर स्थित होटल आशीर्वाद के स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। उस समय होटल के चार कमरों में पर्यटक रुके हुए थे। आग से होटल को काफी नुकसान हुआ है, हालांकि पर्यटकों और होटल स्टॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि आगजनी सुबह के समय हुई, उस समय सभी लोग सोकर उठ गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे होटल की पहली मंजिल पर स्टोर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। तेज धुआं उठने पर कर्मचारियों और आसपास के लोगों को आग का पता चला, तो उन्होंने आग बुझानी शुरू की।
विज्ञापन
धुआं बाहर नहीं निकल पाने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों की मदद से आग बुझाई।
पाइनवुड और बोर्ड से आग हुए तेज
होटल संचालक आशीष ने बताया कि स्टोर में पाइनवुड और बोर्ड रखे थे। जिससे आग की लपटें तेज हो गई। फायर बिग्रेड ने जल्दी की आग पर काबू पा लिया। नुकसान का सही अंदाजा नही लगाया जा सका। गनीमत यह रही कि पर्यटक उस वक्त ऊपरी मंजिल पर स्थित स्पॉ और स्वीमिंग पूल में गए थे। धुआं देख उनके होश उड़ गए और वे तेजी से नीचे आ गए। इसके बाद एहतियातन पूरा होटल तत्काल खाली कर दिया।
विज्ञापन