फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in corbett park

कार्बेट पार्क में धधकी आग, दो हैक्टेयर जंगल खाक

Wed, 05 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 05 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
fire in corbett park

कार्बेट पार्क से लेकर नैनीताल और हल्द्वानी तक के जंगल मंगलवार को धधक उठे। तेज हवा के कारण आग को काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक कार्बेट पार्क के कालागढ़ डिवीजन में लगी हुई आग को बुझाने में टीमें लगी हुई थी।

विज्ञापन


कार्बेट पार्क के संवेदनशील धारा और झिरना के बीच मंगलवार सुबह लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि सुबह कालागढ़ रेंज के झिरना चौकी से वनकर्मियों ने धुआं उठता देख आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग बढ़ती ही गई। 
विज्ञापन


आसपास की सभी चौकियों के वनकर्मियों को बुलाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। उप निदेशक के मुताबिक दो हेक्टेयर से अधिक जंगल को आग ने चपेट में ले लिया है। आग बुझाने में 60 से अधिक वनकर्मी जुट गए। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। बाद में काउंटर फायर कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नैनीताल वन प्रभाग के सेंटलू वन बीट में सोमवार देर रात आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम से  प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा को मिली तो उन्होंने नगर पालिका वन रेंज के आरओ प्रमोद तिवारी के निर्देशन में टीम को रात 1.30 बजे आग बुझाने में लगाया।

टहनी गिरने के कारण हुअा शार्ट सर्किट

fire in corbett park

घंटों की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा। वन विभाग के अधिकारियों को मुताबिक आग सेंटलू वन बीट के सुख निवास स्थित निजी कंपाउंड में लगी थी।

हल्द्वानी हीरानगर में विद्युत तार पर टहनी गिरने के कारण शार्ट सर्किट से जंगल में आग लग गई। हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बिजली विभाग कर्मियों ने तत्काल  शट डाउन कर दिया। 
 

आग की स्थिति देखने के लिए किसी के पास ड्रेगन लाइट नहीं थी। आग ने पेड़ों को चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से आग को काबू किया। चौकी प्रभारी ने मदद के लिए डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों को फोन किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।


आग काबू में होने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं, तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के कर्मियों का दावा था कि वह दूसरी तरफ से आग बुझाने में लगे थे, कोई कोताही नहीं की गई है। आग लगने की सूचना के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल के फायर कंट्रोल करने वाली टीम को संसाधनों के साथ अलर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed