{"_id":"59aed6dd4f1c1ba9078b4714","slug":"fire-in-bus-full-of-passenger-going-to-delhi-from-haldwani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी एसी बस में लगी आग, लपटें देख दहशत में आ गए लोग, ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी एसी बस में लगी आग, लपटें देख दहशत में आ गए लोग, ऐसे बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की एसी बस में मंगलवार को अचानक आग धधक उठी। इससे बस में सवार 18 यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पौने 11 बजे साहिबाबाद डिपो की एसी बस (यूपी 33 एटी 2486) हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर आनंद विहार दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस हल्द्वानी बस अड्डे से करीब तीन किमी दूर गांधी इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी कि अचानक बस के इंजन से धुएं के साथ ही आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
इस तरह बचाई जान
आग की लपटें देख चालक ने आनन-फानन में बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। यात्री भी सामान सहित सुरक्षित बस से बाहर निकल आए। चालक अमन दीप ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से इंजन ने आग पकड़ी और डीजल पाइप फट गया था।
आग बुझाने में बस में रखी पानी की 50 बोतलें और दो गैस सिलेंडर भी खत्म हो गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक उन्होंने आग बुझा दी गई। बस में 18 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ ऑनलाइन बुकिंग वाले थे। जिन यात्रियों के तत्काल टिकट बनाए थे, उनके रुपये वापस कर दिए गए थे। बस को ठीक करने के लिए स्थानीय मैकेनिक बुलाए गए लेकिन वह ठीक नहीं कर पाए।