{"_id":"580b149f4f1c1b453d703dba","slug":"fire-caught-in-bakery-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक से बेकरी में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक से बेकरी में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
बेकरी में भड़की आग
- फोटो : AmarUjala
देहारदून के मोती बाजार क्षेत्र स्थित बेकरी में शनिवार सुबह गैस लीक के बाद आग भड़क उठी। फायर स्टेशन से दमकल द्वारा आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण गैस लीक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
देहरादून के मोती बाजार क्षेत्र में शैलेष वासन की बेकरी की दुकान है। सुबह अचानक बेकरी में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बेकरी इसकी चपेट में आ गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग इतनी तेज थी कि बेकरी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक ने आग लगने का कारण गैस लीक होना बताया है।