{"_id":"5cfd4205bdec220756713c40","slug":"fire-broke-out-in-two-shops-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शार्ट सर्किट से रजाई-गद्दों की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शार्ट सर्किट से रजाई-गद्दों की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर खाक
Mon, 10 Jun 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Jun 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
वसंत विहार थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। आग पहले एक रजाई-गद्दों की दुकान में लगी थी जो फैलकर स्पेयर पार्ट्स की दुकान तक पहुंच गई। इससे दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
जीएमएस रोड पर काली मंदिर के पास स्थानीय निवासी जफर की रजाई-गद्दो की दुकान है। रविवार सुबह करीब 10 बजे जफर को किसी ने सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। जब तक जफर दुकान में पहुंचे तो आग बराबर वाली सद्दाम निवासी जीएमएस रोड की स्पेयर पार्ट्स की दुकान तक फैल चुकी थी। दोनों दुकान मालिक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना पर दमकल विभाग के दो वाहन मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बिजली विभाग से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई उसके बाद पुलिस ने दोनों दुकानों से इलेक्ट्रानिक उपकरणों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग से अन्य दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन