{"_id":"5cbd80b4bdec22143e2c7f8d","slug":"fire-broke-out-in-shop-in-vikas-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने कई घंटों में पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने कई घंटों में पाया आग पर काबू
Mon, 22 Apr 2019 02:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के विकास नगर मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि दो गाड़ियां भी काबू नहीं पा सकीं। इसके बाद कर्मचरियों ने तीन गाड़ियां और मंगाई। तब जाकर दोपहर में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार में बच्चों के ब्रांडेड कपड़े, स्कूल यूनिफॉर्म व खिलौने का बड़ा शोरूम है। सोमवार तड़के दुकान में आग भड़क गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने दुकान में से धुआं निकलते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
