फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in generator of IDBI Bank Doiwala branch Rishikesh Dehradun News in hindi

Rishikesh News: आईडीबीआई बैंक डोईवाला शाखा के जनरेटर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Wed, 05 Feb 2025 01:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला।
संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Feb 2025 01:00 PM IST
सार

आईडीबीआई बैंक डोईवाला शाखा के जनरेटर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची  फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in generator of IDBI Bank Doiwala branch Rishikesh Dehradun News in hindi
आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश रोड स्थित आईडीबीआई बैंक की डोईवाला शाखा के जनरेटर ने आग पकड़ ली। प्रथम दृष्टि माना जा रहा है कि समीप वर्ती दुकान में चल रहे वेल्डिंग के काम से निकली चिंगारियां से जनरेटर में आग लगी है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों को आईडीबीआई बैंक के पीछे रखे जनरेटर में धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले कुछ समझ में आता जनरेटर धू धू करके जलने लगा।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर बाद आग पर काबू भी पा लिया गया। घटना में बैंक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...National Games: मुकाबला हारे पर तजुर्बे का मैच जीत गए उत्तराखंड के सूर्याक्ष, छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को दी टक्कर

बताया जा रहा है कि समीप ही एक दुकान में वेल्डिंग का काम हो रहा है जिससे चिंगारियां निकलकर जनरेटर तक पहुंची और आग लग गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद गोसाई ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed