फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in furniture godown in dehradun

देहरादून: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Sep 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Sep 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in furniture godown in dehradun
fire

मंगलवार दोपहर को देहरादून में एक फर्नीचर शॉप के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोदाम के अंदर फंसे तीन कर्मचारी भी झुलस गए। जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही फायर टैंकर मौके पर पहुंचाए गए। इसके बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, गोदाम का सारा माल जलकर खाक हो गया। जबकि, इसमें काम करने वाला विवेक कुमार (24) पुत्र किशनलाल आग की चपेट में आकर झुलस गया, इसको बचाने में अन्य दो लड़के भी हल्के झुलस गए ।

विज्ञापन

तारपिन के तेल में आग लगने से गोदाम में फैली आग

Fire broke out in furniture godown in dehradun

पुलिस के मुताबिक, फर्नीचर शॉप के गोदाम में तारपीन का तेल, वार्निश, व पेंट आदि अति ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। गोदाम में अधिक मच्छर होने के कारण घायल विवेक द्वारा माचिस से मार्टिन कोयल जलाते ही आग लग गई।

इस दौरान नीचे पड़े तारपिन के तेल में आग लगने से एक दम गोदाम में आग फैली गयी। विवेक को बाहर निकलने का भी मौका नही मिल सका, बड़ी मुश्किल से विवेक को बाहर निकला गया, जिसको इलाज के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजा गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed