{"_id":"69a5fae30e012a6b500488e0","slug":"fire-broke-out-in-bushes-along-the-chakrata-kalsi-road-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-913493-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता-कालसी मोटर मार्ग किनारे झाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता-कालसी मोटर मार्ग किनारे झाड़ियों में लगी आग
Tue, 03 Mar 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
चकराता में आग लगने की घटना के दौरान उठता धुआं। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : Samvad
छावनी परिषद कार्यालय से कुछ दूरी पर कालसी-चकराता मोटर मार्ग किनारे सूखी झाड़ियों में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने स्थानीय निवासियों व व्यापारियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शाम करीब पांच बजे आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग से स्थानीय निवासियों में दहशत का वातावरण बन गया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए पर आग लगातार बढ़ती गई। आग की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय निवासी व व्यापारी भी आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक संदीप जोशी ने बताया किसी शरारती व्यक्ति के द्वारा बार-बार आग लगाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।