फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in Book shop Roorkee lalkurti market

रुड़की: दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की किताबें जलकर हुई राख

Tue, 03 Dec 2019 09:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2019 09:48 AM IST
सार

  • फायर ब्रिगेड ने पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से पाया काबू 

विज्ञापन
Fire broke out in Book shop Roorkee lalkurti market
= - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के लालकुर्ती स्थित किताब की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते ही लाखों रुपये की किताबें और स्टेशनरी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती में वीरेंद्र पांडे की दुर्गा इंटरप्राइजेज के नाम से किताब की दुकान है। रविवार देर रात करीब दस बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने स्थानीय पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


साथ ही अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने के बजाय बढ़ती चली गई। कुछ देर बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

साथ ही क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस, फायर बिग्रेड और क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग से दुकान में रखी किताबें और स्टेशनरी का सामान जलकर गया है। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed