{"_id":"67c56ca64c2ad7a3bf032ac6","slug":"fire-broke-out-in-a-wooden-house-in-uttarkashi-an-elderly-man-got-burnt-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: मोराड़ी तोक के लकड़ी के भवन में लगी भीषण आग, चपेट में आए बुजुर्ग बुरी तरह झुलसे, अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: मोराड़ी तोक के लकड़ी के भवन में लगी भीषण आग, चपेट में आए बुजुर्ग बुरी तरह झुलसे, अस्पताल ले जाया गया
Mon, 03 Mar 2025 02:20 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:20 PM IST
सार
उत्तरकाशी में एक लकड़ी के मकान में आग लगने से बुजुर्ग झुलस गए।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के ढाटमीर गांव के मोराड़ी तोक के एक लकड़ी के भवन में आग लग गई। इस दौरान घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग सुभा राम आग से झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बुजुर्ग को बाहर निकालकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli Crime: विद्यालय परिसर के पास जली अवस्था में मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।