फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teacher body found burnt near the school premises GIC Kunigad Gairsain development block Chamoli News

Chamoli Crime: विद्यालय परिसर के पास जली अवस्था में मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 03 Mar 2025 12:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

चमोली में एक विद्यालय परिसर के पास शिक्षक का शव जली अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Teacher body found burnt near the school premises GIC Kunigad Gairsain development block Chamoli News
विद्यालय परिसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्लॉक के जीआईसी कुनीगाड़ के स्कूल परिसर में ही एक शिक्षक का शव जली हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानी जा रही है।

विज्ञापन

जीआईसी कुनीगाड़ में तैनात अंग्रेजी प्रवक्ता कनक लिंगवाल (48) पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी ददेली (देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल) का शव सोमवार को स्कूल परिसर में जली हालत में मिला। प्रधानाचार्य एच थपलियाल ने बताया कि सोमवार को सुबह जब कुछ बच्चे स्कूल के प्रांगण में पहुंचे तो परिसर में ही जला शव देखकर इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने थाना गैरसैंण को सूचित किया। थानाध्यक्ष गैरसैंण जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि थाना गैरसैंण और चौकी मेहलचोरी से पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। शव कुछ ही दूरी पर एक डीजल केन पड़ा था। बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि शिक्षक ने अपने ऊपर ही डीजल छिड़ककर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: खुद बर्फ के बवंडर से निकले, फिर लोडर किया स्टार्ट...31 जिंदगियों के लिए ऐसे देवदूत बना चालक

शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। साथ ही मृतक शिक्षक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या किन कारणों से की या फिर किसी से रंजिश थी इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। बताया कि शिक्षक दो साल से यहां तैनात था और स्कूल के पास ही सानणचौरी में किराये के कमरे पर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed