फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in a residential shed, 62 goats burnt to death

Dehradun News: आवासीय छानी में लगी आग, 62 बकरियों की जलकर मौत

Mon, 13 Jan 2025 08:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a residential shed, 62 goats burnt to death
- माघ मरोज का पर्व मनाने गांव गया था पशुपालक का परिवार
विज्ञापन

- छानी की पहली मंजिल में बंद थी सभी बकरियां
फोटो..

संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता। तहसील के लावड़ी ग्राम पंचायत के बैसावटी मजरे में रविवार रात एक दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लग गई। छानी में बंद सभी 62 बकरियों की जलकर मौत हो गई। घटना के दौरान परिवार माघ मरोज का त्योहार मनाने के लिए गांव गया हुआ था। पीड़ित पशुपालक ने तहसील प्रशासन से आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने बैसावटी मजरे में एक छानी से आग की लपटें उठते हुए देखीं। सभी ग्रामीण एकत्र होकर आग पर काबू पाने के लिए छानी की ओर दौड़ पड़े। लेकिन, ग्रामीणों के पहुंचने तक देवदार की लकड़ी से बनी दो मंजिला आवासीय छानी में लगी आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों पर आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वह आग बुझाने में नाकाम रहे। आवासीय छानी पूरी तरह जल गई। छानी में बंद 62 बकरियां की जलकर मौत हो गई। छानी के भीतर रखा खाने-पीने का सामान बर्तन, कपड़े आदि भी जल गए।
विज्ञापन

पीड़ित पशुपालक महेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को माघ मरोज के त्योहार के चलते परिवार के सभी सदस्य गांव गए हुए थे। वह दिन में बकरियों को चराने के बाद छानी की पहली मंजिल में बंद कर गांव चला गया था। बताया कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। बड़ी संख्या में बकरियों की मौत होने से उनके सामने परिवार के पालन पोषण का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि आगजनी से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed