फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out due to short circuit in the burn ward of

Dehradun News: कोरोनेशन अस्पताल के बर्न वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 26 May 2024 05:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the burn ward of
कोरोनेशन अस्पताल की नई बिल्डिंग के बर्न वार्ड में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि वार्ड में उस वक्त कोई मरीज भर्ती नहीं था। अस्पताल के अग्नि सुरक्षा संयंत्र से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन




कोरोनेशन अस्पताल की नई बिल्डिंग में बने बर्न वार्ड, द्वितीय तल पर शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना से अस्पताल परिसर के मरीजों और तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल के पीआरओ प्रमोद पंवार ने बताया कि सुबह करीब 5.30 से 6.00 बजे के बीच अस्पताल के बर्न वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। बर्न वार्ड में करीब 10 से 12 बेड हैं, लेकिन वहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं था। ऐसे में किसी मरीज को नुकसान नहीं हुआ। अन्य वार्ड तक आग पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बाद में आई थी। इससे पहले ही अस्पताल के अग्नि सुरक्षा संयंत्र से आग बुझा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed