फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire breaks out in forest and garden in Selaqui, three trees burnt

Dehradun News: सेलाकुई में जंगल और बगीचे में लगी आग, तीन पेड़ जले

Wed, 19 Jun 2024 05:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in forest and garden in Selaqui, three trees burnt

विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में जंगल और बहादुरपुर में बगीचे में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन केंद्र सेलाकुई से दमकल पहुंचे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बगीचे में आग से आम के तीन पेड़ जल गए। अग्निशमन केंद्र सेलाकुई को मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भाऊवाला में जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकलकर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर नियंत्रण पा लिया। वहीं, शाम करीब पांच बजे अग्निशमन विभाग को बहादुरपुर के एक बगीचे में आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। बगीचे से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मियों ने आधा घंटा में आग बुझा दिया। एफएसओ ईसम सिंह ने बताया कि जंगल में आग से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि बगीचे में तीन आम के पेड़ जल गए। टीम में शिवकुमार, ओमप्रकाश, काजल, अल्का आदि दमकलकर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed