फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire breaks out in bus full of passengers on Delhi-Yamunotri route

टला बड़ा हादसा: दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, गुजरात से आए थे 21 यात्री

Sat, 17 Sep 2022 07:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 07:43 PM IST
सार

बचाए गए सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। 

विज्ञापन
Fire breaks out in bus full of passengers on Delhi-Yamunotri route
आग बुझाते हुए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री धाम जा रही गुजरात के यात्रियों की चलती बस में आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप धारण करती उससे पहले ही सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। आग से यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बस में चालक समेत कुल 28 लोग सवार थे। इनमें 21 गुजरात के यात्री थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर करीब पौने दो बजे बस दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कटापत्थर गांव के निकट पहुंची। इस बीच पीछे चल रहे दूसरी वाहन के यात्रियों ने बस से धुआं उठता देखा। जिस पर यात्रियों ने इसकी जानकारी बस चालक को दी। जानकारी होने पर चालक ने बीच सड़क पर ही बस रोक दी। आनन फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया। जैसी ही यात्री बाहर निकले बस में आग भड़क गई। देखते ही देखती पूरी बस को आग ने चपेट में ले लिया। सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई पुलिस टीम व फायर सर्विस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चौकी प्रभारी ने बताया कि संभवत: शॉर्टसर्किट के चलते आग लगी। समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए थे। आग से बस के अंदर का हिस्सा बुरी तरह जल गया। बस में कुल 28 लोग लोग सवार थे। जिसमें 21 गुजरात के यात्री थे। इसके अलावा बस में दो टूर गाइड और चार  कुकिंग स्टाफ और एक बस चालक शामिल रहे। आग लगने के कारण यात्रियों का समान, बैग ,कपड़े, नगदी आदि जलकर राख हो गए। आग बुझाने वाली टीम में फायर मैन अनिल सिंह, सिपाही धमेंद्र, अंदीप, गुलाब सिंह, आकाश शामिल रहे।  

गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटे
विकासनगर। बस में खाना पकाने के लिए दो सिलिंडर भी रखे हुए थे, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने समय रहते दोनों सिलिंडरों को आग की लपटों से बचाते हुए बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बतादें कि तीर्थ यात्री अपने साथ खाना पकाने के सभी इंतजाम साथ लेकर चलते हैं।

दूसरी बस की व्यवस्था कराई
विकासनगर। चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाई ने बताया कि हादसा होने के बाद यात्रियों ने यमुनोत्री जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उनके लिए हरिद्वार जाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई गई। जिसमें सवार होकर सभी यात्री हरिद्वार रवाना हुए। चौकी प्रभारी ने बताया कि बस में आग लगने से वजह से यातायात भी बाधित हो गया था, जिसे बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed